Saturday, May 10, 2025

नोएडा में घर में मिला एनआरआई के बेटे का शव, ड्रग्स के सेवन के चलते मौत की आशंका

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-25 जलवायु विहार में एक युवक का शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना है। इसकी पहचान ध्रुव बाली के रूप में हुई है। ध्रुव एयर टिकट बुकिंग कंपनी में गुरुग्राम में जॉब करता था। वो ड्रग्स लेने का आदि था। ये जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई गई है।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि दो दिनों तक दरवाजा मकान से कोई बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों ने ध्रुव के मकान में जाकर चेक किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने बताया कि दरवाजे की कुंडी से अंदर से बंद थी। पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने ध्रुव को देखा। पुलिस को जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि ध्रुव बाली की शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता अमेरिका में जॉब करते हैं। गत वर्ष अक्टूबर से इनकी मां इनके पास रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही वो अपने मुंबई स्थित आवास पर गई थी। इसके बाद से ध्रुव घर पर अकेला था। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक के माता-पिता से पूछताछ में बताया कि करीब दस साल पहले ध्रुव अमेरिका में उनके साथ रहता था। वहीं पर उसको ड्रग्स की लत लग गई थी। जिसको छुड़वाने के लिए ही इसे इंडिया भेजा गया था। लेकिन यहां भी इसकी आदत नहीं छूट रही थी। मृतक के पास से ड्रग्स मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय