Wednesday, May 22, 2024

किसानों का 4 घंटे ट्रैक्टर मार्च, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ले जाने से किसानों को रोका,धारा 144 लागू

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) संगठन ने आज ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की लगातार मांग कर रहे हैं। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों से किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो चुका है। बड़ी तादाद में ट्रैक्टर लेकर किसान यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि, नोएडा पुलिस ने अहतियात बरतते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट को ही ब्लॉक कर दिया है। पुलिस किसी भी हालत में किसानों को यहां से आगे बढ़ने नहीं देना चाहती है। ताकि आगे ट्रैफिक व्यवस्था खराब ना हो। मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और दिल्ली और नोएडा के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी शुरूआत हो चुकी है। नोएडा पुलिस ने किसानों को रोक दिया है। किसानों ने चार घंटे का ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। किसान यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे सर्विस रोड ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे थे। यह मार्च जेवर से रबूपुरा तक निकाला जाएगा। वहीं किसानों की मांग है कि उन्हें नोएडा महामाया फ्लाईओवर से मार्च निकालने दिया जाए। किसान आंदोलन को देखते हुए इस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिसबल को तैनात किया गया है। किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं सिंघु बार्डर पर दोनों सर्विस लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। नोएडा पुलिस ने अहतियात बरतते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट को ही ब्लॉक कर दिया है। पुलिस किसी भी हालत में किसानों को यहां से आगे बढ़ने नहीं देना चाहती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय