Saturday, May 3, 2025

पिटबुल ने एक और बच्चे को बनाया शिकार, कई शहरों में लग चुका है पिटबुल और रॉटविलर पर प्रतिबन्ध

सहारनपुर/चिलकाना। प्रदेश में कई शहरो में प्रतिबन्ध के बाद भी पिटबुल का पालना अभी जारी है , आज सहारनपुर में भी एक बच्चा पिटबुल का शिकार बना है। कुछ दिन पहले भी ज़िले में एक और बच्चा पिटबुल का शिकार बन गया था।

बरथाकायस्थ पठेड़ में एक आठ वर्षीय बालक को पिटबुल कुत्ते ने कई जगह पर काट लिया। परिजन घायल बच्चे को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए।

हयात (8) पुत्र आफताब निवासी पठानपुरा अपने ननिहाल बरथाकायस्थ में रहकर गांव के एक मदरसे में पढ़ाई करता है। वह घर के बाहर खेल रहा था।

[irp cats=”24”]

उसी समय पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को पेट तथा निजी अंगों सहित कई जगहों पर काट लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को भगाकर बच्चे को छुड़ाया। परिजनों ने बच्चे को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।

सहारनपुर में ही कुछ दिन पहले भी दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में एक पिटबुल डॉग ने नौ साल के बच्चे पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था।

कॉलोनी हॉस्टल दो निवासी मनोज चौहान का नौ वर्षीय पुत्र हरि चौहान शाम के समय पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां रहने वाला एक व्यक्ति अपना पिटबुल डॉग घुमा रहे थे। इसी दौरान डॉग ने खेल से बच्चे पर हमला कर दिया।

डॉग ने बालक के सीने में दांत मार दिए, जिससे बालक जख्मी हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को डॉग से छुड़वाया।

दिल्‍ली-एनसीआर समेत प्रदेश में पिटबुल और रॉटवीलर जैसे शिकारी नस्‍ल के कुत्‍तों के इंसानों पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। नॉएडा, गाज़ियाबाद,मुज़फ्फरनगर और मेरठ समेत कई शहरों में इस तरह की घटना सामने आने के बाद कुछ शहरों में पिटबुल और रॉटविलर पर प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय