Monday, July 1, 2024

मेरठ से लापता रिटायर्ड जज की लाश हापुड़ में मिली, गंगनहर के पास मिली थी कार

हापुड। जनपद के थाना धौलाना की नहर से रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा मेरठ जनपद के रहने वाले हैं। उनकी आई 20 कार 28 जून को मेरठ की भोला झाल पर नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। उनका शव धौलाना क्षेत्र की नहर में बहता दिखाई दिया था। शव देहरा झाल पर अटक गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ जनपद के जानी थाने में उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं जानी थाना क्षेत्र की गंगनहर के पास उन्हें सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वो कहीं नजर नहीं आये थे। जिसको लेकर गोताखोरो ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर उनकी बॉडी तलाश की थी। नहर के पास रवि मल्होत्रा की आई 20 कार मिली है। इसमें उनका मोबाइल और पर्स भी मिला था। लेकिन अब बॉडी जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की देहरा झाल नहर में बहकर आना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा न्यायाधीश के एक परिचित ने उनकी शिनाख्त कर ली है। मेरठ में उनके परिवार के लोगों सूचना भेज दी गईं है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीन दिन से लापता मेरठ से रिटायर्ड जज का शव हापुड़ में धौलाना इलाके की देहरा झाल में मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। रिटायर्ड जज के परिचित वकील द्वारा उनके कपड़ो से उनकी शिनाख्त कर ली गईं है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय