Friday, February 7, 2025

नोएडा में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में दहशत, हत्या की आशंका

नोएडा। थाना फेस-वन क्षेत्र के लेबर चौक के पास नाले में आज सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आज सुबह को थाना फेस-वन पुलिस को सूचना मिली कि लेबर चौक के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया है कि यह व्यक्ति शराब के नशे में यहां पर कई बार घूमता हुआ दिखाई देता था। उन्होंने बताया कि  मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय