Friday, May 10, 2024

Mahashivratri पर गाजियाबाद के प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। देश भर में आज शिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधम से मनाया गया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शिवालयों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गाजियाबाद के प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में भी देर रात से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है रात से ही भक्तों की लंबी कतार लगी थी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। इतना ही नहीं शिवरात्रि के पर्व को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया हुआ है।

शिव भक्तों ने शुक्रवार को त्रयोदशी का जल चढ़ाया और देर रात 12:00 बजे से ही शिव चौदस का जल चढ़ना शुरू हो गया है और पूरा इलाका भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा है सभी शिवभक्त बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में त्रयोदशी का जल शुक्रवार को चढ़ाया गया था और देर रात से ही चौदस का जल चढ़ना शुरू हो गया और भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।

यदि सुरक्षा की बात की जाए तो मंदिर परिसर में हर एंगल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिनके माध्यम से हर किसी शख्स पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद है।

उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।इसलिए हर एंगल से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर समिति के सदस्य भी व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। कई दिन पहले से शिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्वक बनाए जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई थी।

इस बार महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत भी है लेकिन बड़ी बात यह है कि अबकी बार महाशिवरात्रि पर 3 ग्रहों का मिलन हो रहा है जिनमें शुभ संयोग के साथ ही कुंभ राशि में शनि सूर्य और चंद्रमा एक साथ होकर त्रिग्रही योग बन रहा है। जो बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

उन्होंने बताया कि त्रिग्रही योग में भगवान भोलेनाथ की आराधना करना और भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि भगवान भोलेनाथ इस योग में पूजा करने वाले शिव भक्तों पर असीम कृपा करते हैं।

इस मौके पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी को अग्रवाल ने बताया कि इस बार मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ अधिक है। जिसे ध्यान में रखते हुए करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाई गए हैं। जिस तरह से देर रात से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।उसे देखकर लगता है कि करीब 2 लाख से भी ज्यादा शिवभक्त मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे।

किसी भी शिव भक्त को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर और उसके आसपास 46 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महाशिवरात्रि के पर्व के मौके पर गाजियाबाद से सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री वीके सिंह भी अपने परिवार के साथ दूधेश्वर नाथ मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय