Monday, May 5, 2025

नोएडा के सोमबाजार में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस को क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित सोमबाजार में आज एक व्यक्ति पुलिस कोे मृत अवस्था में मिला। बाजार क्षेत्र में शव मिलने पर स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ सुबह एकत्र हो गई।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सोमबाजार के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पंहुच कर शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। आसपास के लोगों द्वारा मृतक को नशे का आदि होना बताया गया है।
प्रथम दृष्टः मृत्यु अधिक शराब पीने के कारण होना प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास के लिए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय