Sunday, February 23, 2025

नोएडा में असलहा व चाकू के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध असलहा तथा चोरी का माल बरामद किया है। दो बदमाश घरों में चोरी करने वाले तथा एक बदमाश लूट के इरादे से घूमता हुआ पकड़ा गया है।

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध चाकू व चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद किया है। बंदी बनाए गए अभियुक्त संजय पुत्र बलवीर गौतम तथा राजू पुत्र सुबोध गुप्ता है।

 

इनको जैन मन्दिर से गगन पब्लिक स्कूल की तरफ नया हैबतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश घरों में चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम देते हैं।

 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना पुलिस ने लूट के इरादे से घूम रहे शातिर बदमाश कुलदीप चैहान पुत्र राजभान सिंह को एक अदद तंमचा 315 बोर के साथ रियान पब्लिक स्कूल की तरफ आने वाले रास्ता छोटी मिलक के पास से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय