Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद से लापता महिला का नोएडा में शव मिला, हत्या की आशंका

नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में बुधवार को एक महिला का शव राकेश नामक व्यक्ति के घर पर पुलिस को मिला है। पुलिस के अनुसार महिला का राकेश नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। उसने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कल चिपयाना गांव में रहने वाले राकेश के कमरे में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को आज पता चला कि मृतिका का नाम मीना है। उन्होंने बताया कि उसके पति ने थाना इंदिरापुरम में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर उसका शव मिला है, वह फरार है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय