Thursday, September 21, 2023

सहारनपुर में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों पर की कार्रवाई, मचा हड़कम्प

सहारनपुर (गागलहेडी)। डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं एसएसपी विपिन ताड़ा के मार्गदर्शन में ज़िलें भर में सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है।

इसी क्रम में सीओ सदर के नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी प्रभारी उमेश रोरिया व चौकी कस्बा प्रभारी बलराम सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही कस्बे के मुख्य बाज़ार व चौराहों पर पैदल गश्त कर व्यापारियों व लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया, बेवजह घूमने वालों पर गागलहेड़ी पुलिस ने लगाम कसी है।

प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने वाहन अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई की है। जिसमें बिना हैलमेट लगाए हुए और बिना दस्तावेज के वाहन चला रहे लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय