Wednesday, April 2, 2025

कानपुर में चार पहिया वाहन में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में अरा रोड ऑटो स्टैंड के पास खड़े चार पहिया वाहन में एक युवक का शव शनिवार की सुबह पड़ा मिला। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी मौत कैसे हुई यह सब कुछ जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। परिवार के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता ने बताया कि हनुमंत विहार के केडीए कॉलोनी गल्ला मंडी निवासी धर्मेंद्र उर्फ धुअन्नू नाम के युवक का शव चार पहिया वाहन महिंद्रा सुप्रो में शनिवार सुबह पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

घटना से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए मृतक के परिजनों एवं अन्य परिचितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय