Friday, April 25, 2025

योगी के मंत्री पर हमला, शादी समारोह में हुई पिटाई, मंत्री की नाक टूटी,थाने में धरने पर बैठे

संतकबीरनगर। जनपद में एक शादी समारोह में देर रात शामिल होने गए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व उनके समर्थक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। संजय निषाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इस घटना के बाद वह अपने समर्थकों को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए।

 

जिला संत कबीरनगर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला हुआ है। मंत्री की नाक पर चोट आई है। सपा समर्थकों पर हमले का आरोप है। रात में मंत्री और उनके समर्थक आरोपियों पर एक्शन के लिए अस्पताल में धरने पर बैठ गए। मंत्री बोले-पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी हुई थी। इसके बाद हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए।

[irp cats=”24”]

इस घटना में मंत्री का चश्मा टूट गया है और उनकी नाक पर चोट लगी है। मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर यादव समाज के आठ युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने यहां बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 21/22अप्रैल की देर रात लगभग 12 बजे अपने समर्थकों के साथ खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कठार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मंत्री से विवाद किया और धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। इस घटना में मंत्री की नाक पर चोट आई है और उनका चश्मा भी टूट गया है। घटना के संबंध में मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया तथा चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके समर्थकों से मारपीट की है। मंत्री डा. संजय निषाद ने बताया कि वह बीती रात में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे जहां कुछ लोग सांसद प्रवीण निषाद के साथी हैं। वहां कुछ लोगों द्वारा निषाद पार्टी को लेकर अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग किया गया। हमने समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोग हमलावर हो गए। मुझे और मेरे समर्थकों से उक्त लोगों ने मारपीट की।

डॉ निषाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे आने से समाजवादी पार्टी का पतन हो रहा है क्योंकि हम निषादों और अन्य जातियों का नेतृत्व कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा है कि इनका मन पहले से ही बढ़ा हुआ है। अब जब से मैं आया हूं तब से लोग जातीय संघर्ष करवा रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय