Tuesday, April 15, 2025

गाजियाबाद में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गाजियाबाद। साहिबाबाद में पांच जनवरी को लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे हुए सड़क हादसे में घायल बृज विहार के सी ब्लॉक निवासी निशा त्रिपाठी (40) की सुबह मौत हो गई। हादसे में उनकी भाभी रश्मि अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध कालोनियों पर MDA का चला बुलडोजर, करोड़पति बनने के सपनों पर फेर दिया पानी !

 

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि निशा त्रिपाठी पेशे से अकाउंटेंट थीं और निजी कंपनी में कार्यरत थीं। पांच जनवरी को पति राजेंद्र त्रिपाठी, भाई विनीत अवस्थी और भाभी रश्मि अवस्थी के साथ कानपुर स्थित अपने गांव से लौट रही थीं। पांच जनवरी की सुबह करीब चार बजे वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे से लिंक रोड की तरफ जाते समय चौराहे पर मेट्रो स्टेशन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी।

 

 

शहाबुद्दीन रिजवी के बयान पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी का पलटवार,बोले-मौलानाओं अपना डीएनए कराओं

हादसे में उनकी भाभी रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, निशा व उनकी बेटी मान्या गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह निशा त्रिपाठी ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना की होगी शुरुआत, विज्ञान भवन में बांटा जाएगा कार्ड
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय