Saturday, April 19, 2025

योगी ने किया ऐलान, अगले महीने से यूपी में शुरू होने जा रही है रैपिड रेल

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने तूफानी दौरे में थे। उन्होंने मेरठ मंडल को पूरी तरीके से कवर करते हुए कई जगहों पर रैली की। इसी क्रम में सीएम गाजियाबाद भी पहुंचे। उन्होंने कविनगर स्थित रामलीला मैदान में भाजपा के नगर निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहले त्यौहारों से पहले कर्फ्यू लग जाता था। आज कांवड़ यात्रा गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर से हरिद्वार तक शांतिपूर्ण तरीके से निकलती है। आज कोई कर्फ्यू का नाम नहीं लेता। योगी ने नारा दिया- ‘न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में है सब चंगा।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव के समय परिवारवाद पार्टी भी आई होगी। सत्ता में आते ही ये तमंचावादी हो जाते हैं। युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ा देते हैं। आज उत्तर प्रदेश में युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं, टेबलेट हैं। यूपी में 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके माध्यम से उप्र का युवा अपने को टेलेंट-टेक्नोलॉजी से जोड़कर नए भारत का उप्र बनाने में योगदान दे रहा है।

योगी ने याद दिलाते हुए कहा, 2017 से पहले उप्र में बेटियां स्कूल जाने में डरती थीं। मां-बहनें बाजार नहीं जा पाती थीं। व्यापारी सिर छिपाकर व्यापार करता था कि पता नहीं कब रंगदारी के लिए फोन आ जाए। मैं 5 बार सांसद रहा। तब दिल्ली में रहता था, लेकिन गाजियाबाद आने की इच्छा नहीं होती थी। क्योंकि कानून व्यवस्था बदहाल थी। हमने भाजपा सरकार में गुंडों का सफाया किया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में भाकियू की मांग: देहात में 12 घंटे बिजली, ब्लॉक स्तर पर कटाई मशीनें उपलब्ध हों

मुख्यमंत्री ने कहा, पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी तय करने में 4 घंटे लगते थे। मेरठ से गाजियाबाद तक हाईवे बनाकर ये समय घट गया है। अगले महीने रैपिड रेल का शुभारंभ करने जा रहे हैं, वो इस दूरी को और कम कर देगा। 4 घंटे की जगह सिर्फ 40-45 मिनट में दूरी तय होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय