Wednesday, April 23, 2025

ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई, राजकीय शोक की घोषणा

भुवनेश्वर। ओड़िशा में बालासोर के बहानागा में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई। राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है।

ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना ने यह जानकारी दी है।

मुख्य सचिव ने एक ट्वीट में कहा,’बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई।

[irp cats=”24”]

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में 900 से अधिक यात्रियों को बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। 03 जून को पूरे दिन कोई राजकीय उत्सव नहीं होगा।

नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

रेलवे की एक तकनीकी टीम ने शनिवार तड़के दुर्घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया। इस बीच रेल मंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि दुर्घटना में शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थीं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ 45 मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को भी दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। इसमें केंद्रपाड़ा की पांच, जयपुर की 16, भद्रक की दस और बालासोर की 14 टीमें शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और कुछ और समय तक जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय