Monday, April 28, 2025

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, विशु हत्याकांड मामले में था फरार

मेरठ। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश का नाम शाहनबीज है।
घायल बदमाश गांव पलड़ा में हुई विशु हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार शाहनवीज व कैफ निवासी पलड़ा थाना क्षेत्र हस्तिनापुर को रमेशपुर मोड़ से रात्रि में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त शाहनवीज द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल सैदपुर पुलिया के पास छिपाना बताया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने हेतु उसे सैदपुर पुलिया पर ले जाया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर फर्द तैयार की जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी शाहनवीज अंधेरे व पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए सिपाही सोनू की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस द्वारा भी गोली चलाई गई। जिसमें दोनों तरफ से हुई फायरिंग में शाहनवीज के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। जिसको गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय