Tuesday, April 22, 2025

देहरादून : इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, सिनर्जी अस्पताल में ली अंतिम सांस

देहरादून। देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में रविवार को इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

 

भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विकास मेले का किया शुभारंभ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय