Monday, May 5, 2025

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली के डॉक्टर की हत्या, किरायेदार महिला-पुरूष फरार

नोएडा। थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में दिल्ली के डॉक्टर की हत्या कर दी गई। उनका शव एक कमरे में खून से लथपथ मिला है। डॉक्टर के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। शक है कि मकान में किराए पर रहने वाले एक पुरुष और महिला ने हत्या की है। महिला- पुरुष ने तीन दिन पूर्व ही डॉक्टर के कुलेसरा में स्थित मकान किराए पर लिया था। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है।

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक डॉ दिनेश गौड़ (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ दिल्ली के पॉकेट- डी कुंडली में रहते हैं। उनका एक मकान ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में है। जहां पर उन्होंने किराए पर देने के लिए कमरा बनाया हुआ है। इसी मकान के एक कमरे में उन्होंने अपना अस्थायी विश्राम कक्ष बनाया हुआ है। 25 जनवरी की शाम वो डॉक्टर अपने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित मकान पर दिल्ली से आए थे। 26 जनवरी को उनके बेटे ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। वो मकान पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला।

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

दरवाजा खोलकर उसने देखा तो उसके पिता खून से लथपथ मिले। मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले ही एक पुरुष और महिला को उन्होने कुलेसरा मे स्थित अपने मकान में किराए पर कमरा दिया था। 25 जनवरी की रात आसपास के लोगों ने मृतक को दोनों किराएदार के यहां देखा था। सभी बातचीत कर रहे थे। घटना के बाद से दोनों किराएदार गायब हैं। उनके कमरे पर ताला लगा हुआ हैं। उन्होने  बताया कि सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय