Sunday, April 20, 2025

देश की राजधानी दिल्ली बन गई है गैंगस्टरों की राजधानी – सौरभ भारद्वाज 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए दिल्ली को गैंगस्टरों की राजधानी बताया है। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली अब गैंगस्टरों की राजधानी बनती जा रही है।

 

UP में महिलाओं की नाप नहीं ले सकेंगे पुरुष टेलर, जिम ट्रेनर भी होंगी महिला ही, योग गुरु भी महिला ही होंगी

अपराधी यहां पर खुलेआम गोलियां चलाते दिखाई देते हैं। करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी जाती है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच नवंबर को खबर आई थी कि दिल्ली में दो जगहों पर गोलियां चली हैं। इसमें से एक नांगलोई इलाके में एक शोरूम पर बदमाशों ने गोलियों से हमला किया और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसी दिन अलीपुर में गैस गोदाम पर भी फायरिंग की गई थी।

 

यूपी में 22 जिला जजों का तबादला, डॉ. अजय कुमार मुज़फ्फरनगर के जिला जज बने, विनय द्विवेदी बस्ती भेजे

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीती देर रात भी वेलकम कॉलोनी में तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। भारद्वाज का कहना है कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि यह देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है, जहां सभी बड़े सरकारी दफ्तरों का मुख्यालय, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति आवास है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केंद्रीय गृह मंत्री का आज तक एक भी बयान इस पर नहीं आया है। इस मुद्दे पर किसी का भी बयान नहीं है।

यह भी पढ़ें :  पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी - अखिलेश यादव

 

 

न ही भारतीय जनता पार्टी के किसी मंत्री का बयान आता है, न ही एलजी साहब का बयान आता है। इस पर भारतीय जनता पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती, क्योंकि वह सोचते हैं क‍ि उनकी दिल्ली वालों के प्रति कोई जिम्मेदारी है ही नहीं। जबकि दिल्ली की सातों संसदीय सीट उनके खाते में है। इसके बावजूद केंद्र सरकार की या बीजेपी कोई जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने कहा यह गंभीर विषय है। दिल्ली की जनता और व्यापारी आज बहुत ज्यादा परेशान हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय