Thursday, May 15, 2025

दिल्ली : अज्ञात वाहन ने वकील और असिस्टेंट को रौंदा, मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में अलीपुर के पास जीटी करनाल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने 46 वर्षीय एक वकील और उनके असिस्टेंट को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अलीपुर निवासी जोगिंदर सिंह और उनके असिस्टेंट सब्जी मंडी निवासी प्रमोद के रूप में हुई। जोगिंदर सिंह दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 18-19 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे उन्हें सोनीपत की तरफ मुख्य जीटी रोड पर शनि मंदिर के पास एक एक्सीडेंट की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि दो लोग हाईवे के बीच में बेहोश पड़े हैं और हो सकता है कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को मौके पर दो लोग बेहोश और गंभीर हालत में मिले। दोनों को तुरंत पीसीआर वैन के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

दुर्भाग्य से, घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। नरेला के एसआरएचसी अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में शवों को बीजेआरएम अस्पताल मुर्दाघर में रखवा दिया गया।

अधिकारी ने आगे कहा कि अलीपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279/304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय