Monday, February 24, 2025

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

मेरठ। मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की मांग की गई। सामाजिक संगठन की पदाधिकारी के साथ पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार की।

 

पुलिस के मुताबिक लावड़ क्षेत्र का एक मुस्लिम परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। परिवार के मुखिया ने बताया कि परिवार की 17 किशोरी का 27 जनवरी को गांव के युवक ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने साथियों की मदद से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करके उसे बरामद तो कर लिया लेकिन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं बढ़ाई।

 

 

वहीं, किशोरी को भी परिजनों के सुपुर्द करने के स्थान पर नारी निकेतन भेज दिया गया। परिवार के लोगों ने पॉक्सो की धारा और अपनी बेटी को परिवार के सुपुर्द किए जाने की मांग की। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय