Sunday, February 23, 2025

औरैया पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत, प्रेस को गिनाई सरकार की उपलब्धियां

औरैया, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जाना और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा की केंद्र सरकार के नौ साल पूरे हो चुके हैं। वह सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वह औरैया जनपद को आगे बढ़ाने के लिए यहां पर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हो प्रयासों की समीक्षा करेंगे।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी फेल हो चुकी है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। जनता का सपा से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा गुंडा माफियाओं को बढ़ाने का काम किया है।

पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए चिचौली स्थित सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हालचाल जाना। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर सेवा देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यालय के ककोर सभागार में उन्होंने जिले के सभी आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उसमें उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किये।

इस दौरान इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडे के अलावा जिलाधिकारी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय