Tuesday, May 13, 2025

मुज़फ्फरनगर में घर से बैंक में जाने को कह कर गये युवक का शव खेत में मिला, परिवार में कोहराम

मोरना। गुरुवार की शाम करहेड़ा गाँव मे उस समय सनसनी फैल गयी, जब नवयुवक का शव जंगल में मिला। युवक सुबह बैंक जाने के लिये घर से निकला था। युवक के शव के पास ज़हरीले पदार्थ का पैकेट पड़ा मिला है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव करहेड़ा में धर्मेंद्र का पुत्र विशाल 22 वर्ष घर से बैंक जाने के लिये कह कर गया था। दोपहर बाद तक विशाल के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गये विशाल की तलाश सम्भावित स्थानो पर की गई, किन्तु उसका कोई पता न चल सका। देर शाम विशाल का शव अपने खेत पर बरामद हुआ। विशाल का शव मिलने गाँव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की भारी भीड़ जंगल में इकट्ठाहो गयी। मौके पर पहुँची भोपा पुलिस ने घटना की जानकारी की। विशाल के शव के पास किसी कीटनाशक पदार्थ का पैकेट भी पड़ा मिला है। विशाल की मौत से परिवार में मातम छा गया है। विशाल परिवार का इकलौता चिराग था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय