बिहार में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से सेना का भगोड़ा नार्को टेररिस्ट गिरफ्तार..देश से भागने की फिराक में था

On
अर्चना सिंह Picture



पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल से एक बड़े नार्को-आतंक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने हरैया थाना पुलिस के साथ मिलकर भारतीय सेना से फरार एक जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के अनुसार एसएसओसी मोहाली की टीम ने सेना के भगोड़े जवान राजबीर सिंह उर्फ फौजी को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के इंडो-नेपाल बार्डर रक्सौल से पकड़ा है। वह नेपाल के रास्ते देश से भागने की फिराक में था। उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

पंजाब पुलिस व मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने राजबीर के सहयोगी चिराग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चिराग पंजाब के फाजिल्का जिले की काशी राम कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से 407 ग्राम हेरोइन और एक 9 एमएम पिस्टल मिली थी। जांच में सामने आया है कि चिराग, राजबीर के लिए कूरियर का काम करता था और नशीले पदार्थों की डिलीवरी में उसकी अहम भूमिका थी।

पंजाब पुलिस के अनुसार, राजबीर सिंह ने 2011 में भारतीय सेना जॉइन की थी। फरवरी 2025 में वह सेना से फरार हो गया था। उसका नाम 2025 में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज जासूसी मामले में सामने आया था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में भी शामिल थे। बताया गया कि राजबीर और चिराग ने अमृतसर ग्रामीण निवासी गुरजंत सिंह को हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे। गुरजंत को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हमले के लिए आर्थिक सहायता भी चिराग के माध्यम से पहुंचाई गई थी।

एसएसओसी की एआईजी डी सुदरविझी ने बताया कि राजबीर 2022 में इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आया था। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों का सीधा संबंध पाकिस्तान के आतंकी-तस्कर नेटवर्क से था। हेरोइन की खेपों तक पहुंच के बदले वह संवेदनशील और गोपनीय सैन्य जानकारियां साझा कर रहा था।इतना ही नहीं, उसने अन्य सैन्य कर्मियों को भी इन हैंडलरों से मिलवाया।

मामला दर्ज होने के बाद वह नेपाल में छिप गया और पंजाब-नेपाल के बीच आवाजाही करते हुए नशा तस्करी जारी रखी। पाकिस्तानी हैंडलर उसे नेपाल के रास्ते यूरोप भेजने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पंजाब पुलिस राजबीर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाने की तैयारी कर रहा है,जहां पूछताछ के बाद आगे की कारवाई की जायेगी।


संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों काे बताया झूठा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा की पत्नी और लेखिका कोटा नीलिमा नेविदेशी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों काे बताया झूठा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

एडिलेड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया, एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट में 82 रनों से हरा दिया है। एडिलेड में खेले गए इस...
खेल 
एडिलेड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया, एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

Hyundai Exter CNG EMI प्लान, एक लाख डाउन पेमेंट पर SUV घर लाने का आसान तरीका, जानिए पूरी कीमत और EMI

आज के समय में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तब CNG कार आम परिवार के...
ऑटोमोबाइल 
Hyundai Exter CNG EMI प्लान, एक लाख डाउन पेमेंट पर SUV घर लाने का आसान तरीका, जानिए पूरी कीमत और EMI

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया

   एडिलेड। मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पांचवें...
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया

पीर की गली में ताज़ा बर्फबारी, मुगल रोड अस्थायी रूप से बंद—यात्रियों को अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पीर की गली इलाके में ताज़ा बर्फबारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पीर की गली में ताज़ा बर्फबारी, मुगल रोड अस्थायी रूप से बंद—यात्रियों को अलर्ट

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : पशुओं का चारा डालने को लेकर हुआ विवाद.. पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने की हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार बीती रात पिता की लाठी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज : पशुओं का चारा डालने को लेकर हुआ विवाद.. पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने की हत्या

चंदौली में खुलेआम कानून की धज्जियां! घर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

चंदौली। चंदौली से सामने आई एक सनसनीखेज तस्वीर ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलीनगर थाना क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चंदौली में खुलेआम कानून की धज्जियां! घर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

बुलंदशहर: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कोतवाली देहात और गुलावठी थाना पुलिस ने मुठभेड़ की संयुक्त कार्यवाही में 50...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

वाराणसी: सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती,लगेगा जुर्माना..नगर आयुक्त ने गंगाघाटों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में सार्वजनिक स्थानों और विशेषकर गंगाघाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी: सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती,लगेगा जुर्माना..नगर आयुक्त ने गंगाघाटों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी