Tuesday, April 29, 2025

विकसित देश भारतीय संस्कृति और योग को अपना रहे हैै- कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार  

देवबंद (सहारनपुर)। भारत की संस्कृति, आध्यात्म, दर्शन और योग देश की बहुमूल्य धरोहर है। विश्व में वह अतुलनीय है। हमारी परंपरा, पहचान, भाईचारे, सौहार्द सबके कल्याण और सबके सुखी और समृद्धि के रूप में स्थापित है। जिसका अनुसरण आज दुनिया के विकसित राष्ट्र भी कर रहे है।
यह बात आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के काबिना मंत्री अनिल कुमार नेे देवबंद में सिद्धकुटी पर आयोजित भव्य समारोह में कही। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिला उनका गृह जिला है और मंत्री बनने के बाद देवबंद में उनका यह पहला कार्यक्रम है। उनकी कर्म और राजनीतिक भूमि मुजफ्फरनगर जिला है। जहां से वह तीसरी बार विधायक बने। अब रालोद प्रमुख जयंत चैधरी ने उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
अनिल कुमार ने जलवायु परिवर्तन में हो रहे बदलावों पर गहरी चिंता जताई। बोले गर्मियों में ज्यादा गर्मी और सर्दियों में ज्यादा सर्दी और वर्षा में ज्यादा वर्षा कही न कही प्राकृतिक असंतुलन को दर्शाती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि वह एक-दो पौधा अवश्य लगाए। हरियाली बढने से इकोलोजी सिस्टम दुरूस्त होगा।
उन्होंने कहा कि योग को सभी देश और जाति धर्म के लोग अपना रहे है। उससे शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनो योग और पर्यावरण संर्वद्धन को प्रोत्साहित करते है। देशवासियों को भी इसे अपनाना चाहिए। अध्यक्षता स्वामी शांतनु जी महाराज ने की। बजरंग दल के विकास त्यागी ने अभिनंदन पत्र पढा और मंत्री अनिल कुमार को भेंट किया। अनिल कुमार ने कुटी पर निर्मित एक कक्ष पर लगाए शिलापट का लोकापर्ण किया और यज्ञ में पूर्ण आहुति दी।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल, अश्विनी जैन, प्रमोद गुप्ता, जनेश्वर प्रसाद, मेनपाल भंडारी, रालोद महासचिव चौधरी धीर सिंह, जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान सतीश गिरधर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पुलिस उपाधीक्षक देवबंद अशोक सिसौदिया और एसएसआई अजय कुमार आदि ने काबिना मंत्री अनिल की अगवानी की। आयोजको की ओर से काबिना मंत्री अनिल कुमार का शाॅल उढाकर अभिनंदन किया गया। उन्होंने भरोसा दिया कि वह सहारनपुर और देवबंद क्षेत्र का ध्यान मुजफ्फरनगर जिले की तरह की रखूंगा। समारोह में कई ग्राम प्रधान, आर्य समाज के पदाधिकारी और भजनोपदेशक आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय