Saturday, April 12, 2025

विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ शुभारंभ

रांची। झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया गया।

 

अभियान का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है।

 

सिंह ने कहा कि इसी परिकल्पना के आधार पर भारत ने “विकसित भारत मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। जिसका उद्देश्य है जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी तक पहुँचाना ताकि वे भारत के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें।

 

कहा कि आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र हेतु 1 करोड़ से अधिक लोगो के सुझाओं, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम से बात कर बेटे शंकर के बारे में जानकारी ली, पवन कल्याण ने किया शुक्रिया अदा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय