Wednesday, March 22, 2023

होली का पूजन करते श्रद्धालु , होली पूजन कर बच्चों के दीर्घायु की कामना की

सहारनपुर। आपसी व एकता का प्रतीक रंगोत्सव होली आज हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस दौरान महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना कर बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की और डीजे की धुन पर देर शाम होलिका दहन कर जमकर नृत्य भी किया।

आज नगर में जगह-जगह होली पर्व पर होलिका का महिलाओं ने पूजन किया और प्रातःकाल से ही नगर के विभिन्न गली मौहल्लों व चौराहो पर होलिका दहन हेतु लगायी गयी थी, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने होली की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की और अपने बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की।

होली पर्व को लेकर अनेक स्थानों पर कई दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। होलिका स्थल पर लकडियां डाली जाने लगी थी। लोगों ने अपनी परम्परा का निर्वाह करते हुए अपने घरों से लकडियां और उपले भी दिए। वहीं शहरों में लोगों ने लकडियां खरीदकर होली लगाई। सुबह 9 बजे से ही महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लेकर होलिका पूजन करने के लिए पहुंचने लगी थी और ये सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।

- Advertisement -

महिलाओं ने होलिका पूजन कर बच्चों के स्वास्थ्य और दीर्घायु तथा परिवार में सुख शांति की कामना की। होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध किये गये हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस सबके बावजूद बच्चे जमकर होली का हुडदंग मचा रहे थे।

एक-दूसरे को रंगने के साथ ही बच्चे आते-जाते लोगों पर पानी के गुब्बारे भी फेंक रहे थे। सबसे ज्यादा पुराने शहर के गली मौहल्लों में होली की रौनक देखी गयी। शाम होते ही चहुंओर डीजे की धुन सुनाई देने लगी थी। गली मौहल्लों व प्रमुख चौराहो पर होली के गीतों पर युवाओं ने नृत्य करना शुरू कर दिया था।

- Advertisement -

साढ़े 6 बजे से सवा 9 बजे तक होली पूजन निर्धारित था और इसके साथ ही होलिका का दहन भी किया गया। होलिका दहन के समय लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी और सभी लोग सुख समृद्धि व आपसी सौहार्द को मजबूत किए जाने की कामना कर रहे थे।

होलिका दहन के पश्चात देर रात तक होली का जश्न सड़कों व गली मौहल्लों में पूरी तरह जारी था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच होली पर्व मनाया गया। सभी लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर गुलाल लगा पर्व की बधाई देते हुए मिठाईयां भी बांटी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय