Saturday, May 18, 2024

धीरेन्द्र शास्त्री का ऐलान, अयोध्या की तरह मथुरा में भी जल्द बनेगा भव्य मंदिर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि हमारी गलती से मुक्त नहीं हुई श्रीकृष्ण जन्मभूमि। देर से ही सही पर जागे तो सनातनी। विशाल अभियान चलाकर अयोध्या की तरह ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराया जाएगा। कृष्ण कन्हैया लाल का बहुत ही जल्दी भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘यह अभियान तो बहुत पहले शुरू होना चाहिए था, बस देर से शुरू हुआ, यह दुर्भाग्य है। सनातनी हिंदू अब जग रहे हैं, एकत्रित हो रहे हैं। जैसे अयोध्या में श्री रामलला का बहुत भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है। वैसे ही इस अभियान के साथ मथुरा में भी भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘हिंदू राष्ट्र में फायदे ही फायदे हैं, घाटा तो कुछ भी नहीं है। इससे हमारी संस्कृति सुधरेगी, संस्कार सुधरेंगे और समान नागरिकता होगी। जातिवाद के नाम पर जो राजनीति बार-बार की जाती है और आपस में गृह युद्ध की जो स्थिति बन जाती है, उस पर हमेशा के लिए विराम लग जाएगा। हमारा भारत विश्व गुरु तभी बनेगा, जब तक भारत में हमारे वेद शास्त्र की परंपरा की शिक्षा पद्धति लागू होगी। उन्होंने कहा हमारे हिंदू राष्ट्र में हमारा हिन्दुस्थान ही हिंदू राष्ट्र नहीं कहलाएगा तो क्या कहलायेगा।

उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र के अनेक फायदे हैं। ऐसे मान के चलो की मणि आ जाने पर कोई पूछे कि घाटा क्या है? ऐसे ही लोग कह रहे हैं हिंदू राष्ट्र बनने से घाटा क्या है, तो जिस प्रकार मणि के आ जाने से सब कुछ फायदा ही फायदा है, वैसे ही हिन्दुस्थान को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाता है तो तो सर्वत्र फायदे ही फायदे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि ‘हमारा ब्रज से खूब प्रेम है, खूब स्नेह है। ब्रज के संतों का ब्रजवासियों का बड़ा आशीर्वाद है। जब भी हमें लगे कि हमारे जीवन में खालीपन आ रहा है तो उसे ब्रज दौड़े चले आना चाहिए, इसी भाव से हम श्रीधाम वृंदावन पहुंचे हैं। मैं बरसाने गया, श्री विनोद बाबा महाराज के दर्शन किए। इसके साथ प्रियाकांत जू मंदिर, सुदामा कुटी गया और यमुना महारानी को भी प्रणाम किया। इसके साथ ही अनेक महापुरुषों को प्रणाम किया।’

धीरेन्द्र शास्त्री ने संतों का लिया आशीर्वाद
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार रात करीब 11 बजे वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के श्री महंत सुतीक्षण दास महाराज से मुलाकात की। करीब आधा घंटे तक चली मुलाकात के दौरान दोनों ने अध्यात्म पर चर्चा की। गुरुवार को वृंदावन में संतों से मुलाकात के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बरसाना स्थित प्रिया कुंड पहुंचे। यहां विरक्त संत विनोद बाबा से आशीर्वाद लिया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विनोद बाबा को साष्टांग प्रणाम किया। कुटिया पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के पहुंचने पर विनोद बाबा ने उनको प्रसाद भेंट किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय