Sunday, March 30, 2025

मेरठ में बोले धीरेंद्र शास्त्री-प्रत्येक भारतीय को राम चरित मानस के आधार पर जीवन जीना चाहिए

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में चल रही पांच दिवसीय कथा के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ने कथा मंच से कहा कि देश में कास्टजिम नहीं राष्ट्रजिम होना चाहिए। कथा मंच से उन्होंने नीले ड्रम और राणा सांगा व औरंगजेब को लेकर भी टिप्पणी की।

मुज़फ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में मिलाकर दे दिया ज़हर, हालत गंभीर

 

मेरठ में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ में नीला ड्रम बहुत चर्चा में है। बहुत से पति नीले ड्रम को लेकर सदमे में हैं। मेरठ में कांड हुआ। यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वर्तमान समाज में हो रही इन घटनाओं का कारण पाश्चात्य सभ्यता है।

 

पचेंडा कलाँ के प्रधान ने पहलवान परिवार से बताया जान का खतरा,सीएम समेत अफसरों को भेजी शिकायत

छावनी सिटी पोस्ट ऑफिस के पास बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झूठे प्रेम के चक्कर में विवाहित स्त्री एवं पुरुष परिवारों को तबाह और मिटाने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में मेरठ में नीला ड्रम सामने आ गया है। जरूरी है कि संतान को संस्कारवान बनाएं।

 

 

कहा प्रत्येक भारतीय को राम चरित मानस के आधार पर जीवन जीना चाहिए। संतों की हत्या हो रही हैं। बहराइच, मेवात, मणिपुर में देश को तोड़ने वाली साजिश की जा रही हैं। देश में कास्टजिम नहीं राष्ट्रजिम होना चाहिए। जात-पात से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रवाद की बात करें। सनातन एकता की बात करें। ओम शांति के साथ ओम क्रांति का भी पाठ पढ़े।
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने के बाद सनातन पर उंगली उठाना बहुत ही निंदनीय कृत्य होगा। वर्तमान में भी है लेकिन दंड की प्रक्रिया बन जाएगी। फांसी की सजा होगी। दुबई और यूएई में सबको रहने का अधिकार है पर प्रथम प्राथमिकता मुस्लिम को है। ऐसे ही हिंदू राष्ट्र पर सबको रहने का और अपनी संस्कृति के पालन का अधिकार होगा।

 

गृहमंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार

प्रथम सनातन को अधिकार मिलेगा। हिंदू राष्ट्र में गो माता को राष्ट्र माता कहा जाएगा। विश्व को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प होगा। जात-पात, छुआ-छूत के नाम पर होने वाली राजनीति शून्य होगी। भारत भेदभाव मुक्त होगा। तिरंगे का सम्मान होगा और वंदेमातरम बोलने से कोई संकोच नहीं करेगा। भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसा कोई नहीं बोलेगा।

 

 

ब्रज यात्रा दिल्ली से आरंभ होगी। संतों से बातचीत कर निर्णय लिया कि दिल्ली से ब्रज तक यात्रा की जाएगी। इसमें हिंदुओं को जगाना, हिंदुओं को एक करना, भेदभाव मुक्त समाज को संगठित कर विचारों की क्रांति लाई जाएगी। ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा का विक्रय पूर्ण रूप से बंद करना। सरकार के साथ लोगों के मन में यह संकल्प होना चाहिए कि इस ध्येय को लेकर यात्रा निकाली जाएगी। यह दूसरी पदयात्रा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की होगी।

 

 

देश के लिए दुर्भाग्य की बात है कि सरकार भी नारा दे रही है बच्चे दो ही अच्छे, पर कुछ लोगों के 30 बच्चे हो रहे हैं। यह नियम सबपर लागू होना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं से प्रार्थना की कि संख्या कम बेशक हो लेकिन क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। बच्चे चाहें चार हों लेकिन कट्टर हिंदू होने चाहिए।

 

 

हम तलवारों की लड़ाई से इहितास बदलने की बात नहीं कर रहे हैं। इतिहास बदलने, मिटाने या खड़ा करने की बात नहीं हैं। हमारी क्रांति इसलिए है कि इंसान में इंसानियत आनी चाहिए। एक हाथ में गीता और पुराण और दूसरे हाथ में संविधान। देश शस्त्र और शास्त्र दोनों से चलेगा।

 

 

 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जो गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने का प्रण लिया है वह बहुत सुंदर कार्य किया है। शंकराचार्य जी के इस कार्य के लिए हम लाखों करोड़ो बार साधुवाद देना चाहते हैं। गो माता के प्रति उनका समर्पण निश्चित रूप से बहुत अच्छा है। हम भी इस कार्य के लिए उनके साथ हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय