Wednesday, April 16, 2025

भाजपा राज में ठप्प पड़ गए हैं विकास कार्य, वंदना वाजपेयी जीतेगी : डिम्पल यादव

कानपुर| मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिम्पल यादव ने यहां सोमवार को कहा कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। सांसद ने कानपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी के समर्थन में रोड-शो किया। इस दौरान उनके साथ वंदना बाजपेयी, विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी विधायक रूमी हसन तथा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी मौजूद रहीं।

डिम्पल यादव ने कानपुर के मतदाताओं से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा राज में जनता बहुत परेशान है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। भाजपा के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर से इस बार कमल नहीं खिलेगा। सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी मजबूती से लड़ेंगी और भारी मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा, “वंदना जनता के लिए अच्छा काम करेंगी। जनता टैक्स देती है, लेकिन कानपुर में साफ-सफाई नहीं है। हर तरफ गंदगी है। आवारा पशुओं की समस्या है। इसलिए भाजपा को जनसमर्थन नहीं मिलने वाला है।” उन्होंने कहा कि कानपुर में मेट्रो रेल समाजवादी सरकार की देन है।

कानपुर नगर में डिम्पल यादव के रोड-शो की शुरुआत किदवई नगर चौराहा से शुरू हुई और वहां से किदवई नगर थाना, जूही डिपो, गोपाला चौराहा, पॉपुलर धर्मकांटा, निरंकारी चौराहा, चावल मार्केट, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक, सचान गेस्ट हाउस, कर्रही गुलाबी बिल्डिंग, वैष्णो देवी मंदिर, बंसल विहार रोड, दासू कुआं, पशुपति नगर, शहनाई गेस्ट हाउस से श्रीराम चौक होते हुए यशोदा नगर बाईपास पर इसका समापन हुआ।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में गर्ल्स कॉलेज से चुरा किये सैमसंग के 36 मोबाइल, चौकीदार दबोचा, 23 मोबाइल बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय