Saturday, May 24, 2025

लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा आज भी रहेगी जारी, भाजपा सांसद गांधी मूर्ति से शुरू करेंगे ‘क्विट इंडिया’ अभियान

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा के बीच भाजपा महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त, 1942 को शुरू किए गए क्विट इंडिया आंदोलन की तर्ज पर भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया अभियान के जरिए एक बार फिर से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को घेरने के लिए अभियान चलाने जा रही है।

भाजपा ने इसके लिए दिन भी 9 अगस्त का ही चुना है। चूंकि संसद का सत्र अभी चल रहा है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहने वाली है, इसलिए बुधवार, 9 अगस्त को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा ने अपने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को सुबह 10 बजे संसद भवन स्थित गांधी मूर्ति के सामने एकत्रित होने का निर्देश दिया है।

भाजपा के सभी सांसद बुधवार सुबह 10 बजे संसद भवन परिसर स्थित गांधी मूर्ति के सामने एकत्रित होकर भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया के नारे के जरिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए 9 अगस्त से शुरू होने वाले भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण क्विट इंडिया अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय