Wednesday, March 26, 2025

गाजियाबाद में वाहन की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत

गाजियाबाद। लोनी के दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल शहजाद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शहजाद के ससुर ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

अनवर हसन निवासी दयालपुर दिल्ली ने बताया कि उनका दामाद शहजाद निवासी मचकौली झाल खेड़ा बुलंदशहर हाल पता आजाद एंक्लेव कॉलोनी में रहते थे। वह एमसीडी ऑफिस ओखला में कार्यरत थे। 11 मई को दामाद शहजाद अपने घर से बाइक पर ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनके दामाद की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर शहजाद घायल होकर गिर गए।

 

 

शहजाद को दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान शहजाद की मौत हो गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय