Wednesday, April 2, 2025

नोएडा में फर्जी दस्तावेजों से बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराने वाला सीआरपीएफ का बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला कराने वाले बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया है।

 

 

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र केंद्रीय पुलिस बल द्वारा पत्र के माध्यम से थाना सेक्टर-24 पुलिस को सूचित किया गया कि एक सिपाही जीडी देवदास 116 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भूतपूर्व कार्मिक है। जिसे अनुशासनहीनता के चलते 23 अक्टूबर 2008 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

 

व्यक्ति द्वारा सहायक कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का फर्जी पहचान पत्र तैयार किया गया, तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल्कि 116 बटालियन ग्रुप के नोएडा के फर्जी दस्तावेज तैयार कर केंद्रीय विद्यालय सेक्टर- 24 में 2013 से 2022 के दौरान अपने बच्चों का प्रवेश करने के लिए प्राचार्य को पत्र लिखा गया। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।

 

 

उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवदास निवासी जनपद भोजपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। मौजूदा समय वह सेक्टर-82 में रह रहा है। उसकी उम्र 45 वर्ष है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय