Wednesday, April 2, 2025

ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दो सहपाठियों ने किया दुष्कर्म

नोएडा। थाना बीटा-दो क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूलों में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को दो किशोरों ने कार में अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। 3 घंटे बाद आरोपी छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा ग्रेटर नोएडा में स्थित एक निजी स्कूलों में पढ़ती है। पीड़िता के अनुसार 10 सितंबर को दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसकी सहेली ने उसे ऑटो रिक्शा में बैठाया। ऑटो ने उसे घर के पास छोड़ा। इसी बीच उसके स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कार लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उसकी सहेली कार में बैठी है। छात्रा जब कार के पास पहुंची तो आरोपियों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया।

 

 

पीड़िता के अनुसार उसे एक जंगल में ले जाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ एक आरोपी ने बलात्कार किया। घर आने के बाद छात्रा कई दिन तक चुप रही। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों ने बीती रात को मामले की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार पीड़िता और आरोपी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों नाबालिग हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय