Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में कुत्ते को लेकर विवाद, महिला को घसीटते हुए पीटा

गाजियाबाद। लालकुआं इलाके में कुत्ते की गंदगी साफ करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन में घसीटा। महिला ने अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आ गई।

 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने कुत्ता पाल रखा है। उसने पड़ोसी के घर के बाहर गंदगी कर दी। पड़ोसी महिला आई और उसने गंदगी को साफ करने को कहा। इसपर महिला ने कहा कि उसके पति अभी सो रहे हैं। जब उठ जाएंगे तो साफ करा देंगे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया।

 

 

आरोप है कि पड़ोसी अपने घर से निकल आए और उनको पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनको बाल पकड़कर जमीन में घसीटा और उनसे अश्लील हरकत की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वायरल हो गई। इस बारे में एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच का कहना है कि महिला की शिकायत पर मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। छह लोगों को इसमें हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: शादी समारोह में फायरिंग और मारपीट, चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ितों ने लगाए "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय