Saturday, April 26, 2025

शामली में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शहीद हुए देश के जवानों को दी श्रद्धांजलि

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार देर रात्रि केंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए देश के जवानों को दी गई श्रद्धांजलि दी गई।

गत रात्रि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जम्मू काश्मीर के अनंतनाग मे शहीद हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंडल मार्च निकाल कर उन्हें नमन् किया गया। कांग्रेसियों ने शहर के सुभाष चैंक पर इकट्ठा होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में देश के वीर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। देश के लिए अपनी आन बान शान लुटा देने वाले देश के रणबांकुरों को हमारा नमन् है। अनंतनाग मे शहीद हुए हिंद की सेना के कर्नल, मेजर सहित सभी नायकों हिंदुस्तान आपके बलिदान को सर्वदा याद रखेगा।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर डा. रामलाल कश्यप, राहुल शर्मा, रमेश मराठा, गय्यूर चैधरी, संदीप शर्मा, अरविंद झंझोट, महावीर सैनी, प्रमोद कश्यप, विनोद सेन, आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय