Monday, April 28, 2025

शामली में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शामली। जिला कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 200 रुपए सिलेंडर कम कर दूसरे राज्यों में हो रहे चुनाव को लुभाने का काम किया है।

शुक्रवार को मौहल्ला बडीआल स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 200 रुपए सस्ती की एलपीजी सिलेंडर को सस्ता करने की याद सिर्फ चुनाव में ही आती है। अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और उसके बाद लोकसभा चुनाव आ रहे हैं।

इस कारण भारत देश की भोली भाली जनता को लुभाने के लिए सरकार ने गेम खेला है। भाजपा सरकार अमीरों को और अमीर और गरीबों को गरीब गरीब बना रही है। जिला महासचिव योगेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर रमेश मराठा, महाबीर सैनी, राधेश्याम सैनी, रामपाल पांचाल, विनोद सेन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय