Friday, May 9, 2025

भारत स्काउट और गाइड मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जिला कार्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी के प्रांगण में जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उ.प्र.जनपद मुज़फ्फरनगर की जिला मुख्यायुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई।

सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल मयंक शर्मा ने बी एस.जी.ज्ञान प्रतियोगिता एवं सर्वोत्तम कैडेट रैली में अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिये प्रेरित किया तथा प्रादेशिक आजीवन सदस्य बनने के लिये प्रेरित किया परिणाम स्वरूप 2 आजीवन सदस्य बने।

बैठक में जिला आयुक्त (स्काउट) विजय कुमार शर्मा, जिला आयुक्त (रोवर) डॉ0 मुकेश चंद त्यागी, जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट संतोष कुमार वर्मा, जिला आयुक्त (बुलबुल) श्रीमती मीरा शर्मा, जिला आयुक्त (गाइड)डॉ.राजेश कुमारी, जिला आयुक्त (रेंजर) डॉ0 सुषमा सैनी, जिला मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) संजय राणा, हरि ओम गणपति सहस्त्र बुद्ध, रविन्द्र कुमार सिंगल, राकेश कुमार,श्रीमती कुसुम लता (गाइड) जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, जिला सहायक कमिश्नर सुखदेव कुमार मित्तल, अजय कुमार (स्काउट) श्रीमती रेणु गर्ग (गाइड)विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, समस्त ट्रेनिंग स्टाफ के साथ-साथ जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा एवं श्रीमती प्रभा दहिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमरपाल( स्काउट) श्रीमती गुंजन (गाइड) इत्यादि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय