Thursday, May 8, 2025

मेरठ जिला कारागार का जिला जज और डीएम ने किया निरीक्षण

मेरठ। मेरठ चौधरी चरणसिंह जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह का जिला जज रजत सिंह जैन, डीएम डॉक्टर वीके सिंह और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होेंने सफाई व्यवस्था और खान-पान में सुधार के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।

 

 

जिला कारागार में जिला जज और डीएम ने जिला कारागार की बैरक, महिला वार्ड, शिशु सदन, पाकशाला आदि का निरीक्षण किया। महिला बैरक में उन्होंने महिला बंदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुए उनसे खान-पान, दवाई, पेशी आदि विषय पर जानकारी ली। उन्होंने वहां स्टॉक रजिस्टर, लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

 

उन्होंने डीएसओ को हर सप्ताह खाने-पीने का स्टॉक चेक करने की बात कही। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का स्टाफ, डीएसओ विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय