Tuesday, May 13, 2025

गाजियाबाद में जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा मार्गों को गड्ढ़ा मुक्त, साफ, सुन्दर एवं यात्रा हेतु सुलभ बनाने के प्रयास के अन्तर्गत जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कांवड़ मार्ग का नगर निगम टीम सहित संयुक्त निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था की जाए। इस दौरान ग्राम भीकनपुर पाइप लाईन रोड पर स्थित नगर निगम द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट की तत्काल अस्थाई बाउन्ड्रीवाल बनाई जाए एवं कांवड़ शिविर मार्गों को गढ्‌ढामुक्त करने हेतु मुख्य अभियन्ता, निर्माण गाजियाबाद नगर निगम को निर्देश दिये गये। मार्ग पर संचालित होने वाले कांवड़ शिविरों को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही शिविरों से नियमित कूड़ा उठान हेतु डोर-टू-डोर वाहन चलाने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवंड यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई भी असुविधा का सामना ना करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय