Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि तैयारियों का लिया जायजा

गाजियाबाद। ऐतिहासिक सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियांें में सरकारी विभाग भी सहयोग कर रहे हैं। आज शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा व एडीएम सिटी गंभीर सिंह मंदिर पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना कर तैयारियों का जायजा लिया।

अगले चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा उत्तर प्रदेश : योगी

[irp cats=”24”]

जिलाधिकारी दीपक मीणा व एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने सभी देवताओं की पूजा-अर्चना कर सिद्ध गुरू मुर्तियों की समाधियों पर मत्था टेका। उन्होंने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया और महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर उनसे चर्चा की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर्व महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, सस्पेंड

26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर देश भर से लाखों श्रद्धालु मंदिर आएंगे और भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने महाराजश्री को आश्वासन दिया कि महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी विभाग पूरा सहयोग करेंगे। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। महाराजश्री ने जिलाधिकारी दीपक मीणा व एडीएम सिटी गंाीर सिंह का स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी अजय चोपडा भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय