Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में डीएम और एसएसपी ने लिया कांवड़ मार्ग का जायजा

मेरठ। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेरठ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

 

[irp cats=”24”]

अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.07.2024 को आगामी त्यौहारों एवं श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेरठ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ A to Z कॉलोनी से चौकी दादरी होते हुए चौकी सलावा से नहर पटरी मार्ग होते हुए भोला झाल तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर डयूटी पर लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से कुशलता के बारे में जानकारी की।

 

 

 

कांवड़ मार्गों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कांवड मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था/मेडिकल कैम्प, कावड़ियों के रुकने एवं विश्राम, जलपान,यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात हेतु उचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय