Wednesday, May 21, 2025

सभी प्रकरणों का नियमानुसार जल्द करायें निस्तारण- डीएम

गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, एनजीटी सहित समस्त आयोगों में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई।

 

डीएम इन्द्र व्रिकम सिंह ने लम्बित प्रकरणों की प्राप्त रिर्पोट देखने के बाद सम्बंधित एडीएम, एसडीएम सहित अन्य सम्बंधित विभागाध्यक्षों से जानकारी प्राप्त की। जिसमें उन्होंने पाया कि कुछ रिटों में काउंटर, रिजॉइंडर और कुछ डिस्पोजल हो चुके हैं। कुछ प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

 

 

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जो प्रकरण निस्तारण की ओर हैं उन्हें जल्द निस्तारित किया जाए और जो प्रकरण संज्ञान में नहीं हैं। उनका विवरण सम्बंधित न्यायालय से प्राप्त करें। सभी प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम ई, एडीएम एल/ए, एडीएम एफ/आर, अपर नगर आयुक्त, डीडीओ सभी एसडीएम, गूंजा सिंह जीडीए, सभी तहसीलदार, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, एसीएमओ, प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय