Monday, April 21, 2025

मेरठ में डॉक्टर का लैपटॉप हुआ चोरी, एक युवक गिरफ्तार

मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस टीम ने चोरी के लैपटॉप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01.11.2024 को समय 13.30 बजे डॉ0 हुजैफा इकबाल पुत्र इकबाल निवासी शाहपीर गेट थाना कोतवाली मेरठ के आशियाना कालोनी रोड़ पर स्थित दुआ क्लीनिक से अज्ञात अभियुक्त द्वारा डैल कम्पनी का लैपटाप व 11000 रुपये चोरी करने की घटना की गयी थी।

जिसके सम्बन्ध में वादी डा0 हुजैफा इकबाल की तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आज थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चोरी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त सुनव्वर पुत्र मौहम्मद रजा निवासी स्कूल वाली गली मदीना कालोनी नूरनगर थाना लिसाड़ीगेट मेरठ को समय 11.05 बजे उधम सिह चौक से से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी का एक लैपटाप डैल कम्पनी का बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विकास मेले का किया शुभारंभ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय