Sunday, April 27, 2025

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’

अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सबका ध्यान खींचा है। ऋतिक रोशन के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। रोशन परिवार पर एक डॉक्यूमेंट्री इस साल स्क्रीन पर आएगी। इसमें रोशन परिवार की विरासत दिखेगी

इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह तारीख खास है, क्योंकि यह रितिक रोशन के 51वें जन्मदिन पर रिलीज हो रही है। वर्ष 2025 रोशन परिवार के लिए अहम साल होगा। 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना…प्यार है’ को 25 साल हो जाएंगे। फिल्म करण अर्जुन (1995) राकेश रोशन निर्देशित और शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर यह फिल्म 13 जनवरी 2025 को 30 साल पूरे कर लेगी।

शशि रंजन की निर्देशित, ‘द रोशन्स’ में न केवल परिवार के सदस्यों बल्कि शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा और एक्शन निर्देशक शाम कौशल के साक्षात्कार भी शामिल होंगे। ऋतिक इस समय अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। वाईआरएफ के ‘अल्फा’ में भी उनका कैमियो हो सकता है। इस दौरान, राकेश रोशन ‘कृष 4’ में भी व्यस्त बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय