Thursday, April 17, 2025

हाईस्पीड रैपिड ट्रेन से लेकर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तक दर्जनों सौगातें, बदल जाएगा मेरठ का नजारा

मेरठ। नए साल की शुरूआत के साथ, मेरठ 2025 में महत्वपूर्ण विकास के लिए तैयार है। इस साल शहर में 25 से अधिक बड़ी योजनाएं साकार होने वाली हैं। मेरठ और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।

 

कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर चलता है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर : नायब सिंह सैनी

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हाईस्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का संचालन होगा शुरूप्रदेश का पहला मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय बनकर होगा तैयार नए साल की शुरूआत के साथ, मेरठ 2025 में महत्वपूर्ण विकास के लिए तैयार है। इस साल शहर में 25 से अधिक बड़ी योजनाएं साकार होने वाली हैं। मेरठ और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले महीनों में मेरठ में हाई स्पीड रैपिड रेल, मेट्रो ट्रेन, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और नए बस अड्डे सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं दिखाई देने वाली है।

 

संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी को गोली मारने की हुई थी कोशिश, आरोपी सलीम दिल्ली से गिरफ़्तार

 

हाईस्पीड रैपिड ट्रेन और मेट्रो
जून 2025 में मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ ऐसा पहला शहर बन जाएगा, जहां रैपिड ट्रेन और मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे शहर हाई-स्पीड ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं दोनों का केंद्र बन जाएगा।

 

 

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय
परिवहन सुधार के लिए प्रदेश का पहला मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय इस साल बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में लीजियोनेयर्स का बढ़ा प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

 

गंगा एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ
मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे इसी साल जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

 

प्रदर्शनी के लिए मेरठ मंडपम
भारत मंडपम की तर्ज पर मेरठ में ‘मेरठ मंडपम’ का निर्माण किया जाएगा, जो प्रदर्शनी, मेलों और सम्मेलन के आयोजन के लिए आदर्श स्थल बनेगा।

 

नए पार्क और आवासीय योजनाएं
मेडा द्वारा वेदव्यासपुरी आवासीय योजना में क्रांतिधरा पार्क और मियावाकी तकनीक से तैयार सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण होगा।

 

इंटरग्रेटेड टाउनशिप और नई टाउनशिप
एकीकृत टाउनशिप परियोजना का पहला चरण इसी साल पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें 600 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है।600 हेक्टेयर में आवास विकास के तहत नई टाउनशिप और इंटरग्रेटेड टाउनशिप का पहला चरण इसी साल पूरा किया जाएगा।

 

 

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
जिला अस्पताल में एमआरआई यूनिट, क्रिटिकल केयर सेंटर और नया ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।

 

खेल और यातायात में सुधार
28 लाख की लागत से स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा। साथ ही शहर के लिए नया बस अड्डा भी इसी साल बनकर तैयार होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय