Sunday, October 6, 2024

लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस के चेकिंग अभियान में दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व मादक पदार्थ बरामद

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग कर रही नोएडा पुलिस में विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सुमित सीकरी को थाना पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने हेमंत को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 क्वार्टर ट्विन टावर शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने एक सूचना के आधार पर सलमान नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा ट्विन टावर देसी शराब बरामद किया है।
 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हरिओम शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी उप निरीक्षक नवीन तोमर ने सर्फाबाद गांव के पास से की है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार ने एक सूचना के आधार पर अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है।

 

 

थाना सेक्टर-126 पुलिस ने रितेश गहलोत को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी यमुना पुस्ता के पास से हुई है। थाना बादलपुर पुलिस ने गस्त के दौरान रोहित पंडित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी राजा रानी फार्म हाउस छपरौला के पास से हुई है। थाना बिसरख पुलिस ने गस्त के दौरान अजय को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी महिला उप निरीक्षक पूनम बघेल द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राजू को गिरफ्तार पर इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना बीटा-दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तरुण नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

 

थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। रात को ऋषभ पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कबीर को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा बरामद किया है। थाना रबूपुरा पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय