Sunday, April 28, 2024

नोएडा में घने कोहरे के चलते दर्जन भर वाहन टकराए, कई घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के दादरी बाईपास पर आज घने कोहरे के चलते दर्जन भर वाहन आपस में सीरीज में टकरा गए। इस घटना में कई  कार, ट्रक और कैंटर एक दूसरे के अंदर घुस गए। मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को निकाल कर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया है। इस घटना में घायल कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह को घने कोहरे के चलते दादरी बाईपास के पास करीब दर्जन भर वाहन आपस में एक दूसरे से सीरीज में टकराते चले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते कई ट्रक, कैंटर, कार क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि इनमें सवार लोग वाहनों के बीच में फंस गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से वाहनों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य रूप से चालू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे के चलते बचाव व राहत कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय