Tuesday, April 1, 2025

मुजफ्फरनगर में डीआरडीए पीडी का बीमारी से निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में तैनात डीआरडीए पीडी राजीव कुमार वर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा घाट, हरिद्वार पर किया गया। राजीव कुमार वर्मा की अक्तूबर 2023 में विकास भवन स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में परियोजना निदेशक के पद पर तैनाती हुई थी।

 

उन्हें 24 अगस्त को माइनर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें एंजियोग्राफी के लिए दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, बुधवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनका निधन हो गया।

 

राजीव कुमार वर्मा का अंतिम संस्कार हरिद्वार में शाम 5:30 बजे गंगा घाट पर किया गया। वे मूल रूप से हरिद्वार के निवासी थे और फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले थे। उनका परिवार बरेली में रह रहा था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय