Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती की बस से कुचलकर हुई माैत,चालक फरार

सहारनपुर (पुवांरका)। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती की एक निजी बस से कुचल जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती को बेहट रोड पर मेहरबानी गांव के पास एक निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक  फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बीजोपुरा निवासी समय सिंह (58)  पुत्र बहादुर सिंह अपनी पत्नी मामो के साथ बाइक से सूमली गांव में शादी समारोह में गए हुए थे।
दोनों अपने गांव लौट रहे थे। बेहट रोड पर देवला से आगे निकलते ही मेहरबानी की पुलिया के पास बेहट से सहारनपुर आ रही प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पता लगते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों तरफ से वाहनों को निकलवाया। मौका देखकर बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया और बस को अपने कब्जे में ले लिया।
मेहरबानी गांव में जब यह हादसा हुआ तो उसमें साइकिल सवार इलमचंद निवासी रंडौल भी चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वह बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया। हादसे की जैसे ही मृतकों के परिजनों को जानकारी मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और इसके बाद जिला अस्पताल भी गए। जहां पर मृतकों के शवों को रखा गया था। हादसे में दंपति की हुई मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय